आराध्या बच्चन की एक्टिंग देख ट्रोल हुईं सुहाना खान, लोग बोले- 'इसका माथा देख लिया, अब सुकून से मरूंगा'

Aaradhya Bachchan Acting Video- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों के बीच बीती रात कुछ ऐसा सामने आया जो कि सुकून देने वाला था। आराध्या के धीरू भाई अंबानी स्कूल से वार्षिक फंक्शन में ऐश अभिषेक और अमिताभ बच्चन को एक साथ देखा गया था।
लेकिन इस दौरान एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा जो कि आराध्या बच्चन का था और वो एक्टिंग कर रही थीँ। स्कूल के फंक्शन के दौरान दमदार एक्टिंग करतीं आराध्या के वीडियो सामने आने के बाद लोग मस्ती कर रहे हैं और उनके माथे को लेकर बात कर रहे हैं।
साथ ही द आर्चीज के स्टार्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। आराध्या को इस वीडियो जो कि डायलॉग्स बोलते देखा जा रहा है उसमें वो गुस्से में नजर आ रही हैं।
वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं एक ने लिखा है, ''आख़िरकार हमें आराध्या का माथा देखने को मिला।'' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या की आवाज में अभिषेक बच्चन अमितजी की ऊंचाई और जया जी के गुस्से के साथ।'' एक ने लिखा, ''उनकी एक्टिंग सुहाना खान की एक्टिंग से कहीं बेहतर है।''
एक ने लिखा, ''हाल ही में लॉन्च हुए नेपोकिड्स से बेहतर.... अभिनय का पावर हाउस।'' एक ने लिखा, ''आख़िरकार मैंने उसका माथा देखा, अब मैं शांति से मर सकता हूँ।'' एक का कहना था, ''माथे से खुले बालों के साथ वह और भी अधिक प्यारी लग रही है! और वह कितनी सशक्त अभिनेत्री हैं!''
एक का कहना था, ''उसके शिक्षक ने कई लोगों के सपने पूरे किये, उसके माथे से उसके बैंग्स हटा दिये।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जो कि उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications