आराध्या बच्चन ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोल दी लोगों को नए साल की बधाई, VIDEO देख लोग बोले- डिक्शनरी खोलना पड़ेगा

Aaradhya Bachchan spoke fluent English to wish people Happy New Year: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। 13 साल की आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके नाम के हजारों फैन पेज हैं। उनकी पॉपुलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
सोशल मीडिया पर छा गया आराध्या का वीडियो
आराध्या इतनी कम उम्र में इतनी पॉपुलर हैं जिस वजह से लोग उनके बारे में और भी जानना चाहते हैं। यही वजह है कि उनके नए और पुराने वीडियो जमकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन अपने खास अंदाज में क्रिसमस और नए साल की बधाई देती नजर आ रही हैं।
आराध्या ने दी नए साल की बधाई
जी हां, हाल ही में आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन रेड कलर की खूबसूरत फ्रॉक पहनी नजर आ रही हैं। अपनी मीठी बोली और फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सभी को क्रिसमस और नए साल सी बधाई देती नजर आ रही हैं। इतनी छोटी उम्र में आराध्या का इतना कॉन्फिडेंस देख लोग तो आराध्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स ने लगाई कमेंट की लंबी लाइन
जी हां, इस वीडियो को देख फैन्स ने तो आराध्या की तारीफ की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने वीडियो देख कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपको मानना पड़ेगा दिल जीत लिया बच्ची ने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वाह इस उम्र में इतना कॉन्फिडेंस है तो आगे क्या होगा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आखिर पोती किसकी है। बता दें कि आराध्या के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











