तस्वीरों में: मम्मी ऐश की बाहों में आराम से सोती आराध्या
ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नज़र आईं अपनी 16 माह की नन्हीं बेटी आराध्या बच्चन के साथ। ऐश्वर्या और नन्हीं आराध्या के साथ थे आराध्या के पिता और ऐश के हैंडसम हबी अभिषेक बच्चन। ऐश्वर्या राय एक तरफ जहां ब्लू कलर में काफी खूबसूरत दिखीं वहीं आराध्या अपने कलरफुल फ्रॉक में काफी बबली और परी की तरह दिखीं। आराध्या बच्चन जो कि ऐश्वर्या राय की बाहों में आराम से सो रही थीं वो हमेशा की तरह ही काफी प्यारी दिखीं।
अभिषेक बच्चन एक बहुत ही ख्याल रखने वाले और बहुत प्रोटेक्टिव पिता और पति की तरह अपनी नन्हीं परी आराध्या और अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को कैमरों और भीड़ से बचाते हुए चल रहे थे। बीच बीच में अभिषेक के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी आ रही थी। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के माथे पर एक लाल रंग का टीका भी लगा है जिससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों किसी पवित्र स्थान से पूजा करके आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय का वजन काफी कम दिख रहा है और ऐश्वर्या राय पहले की ही तरफ खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं। ज्ञात हो कि आराध्या के जन्म के बाद कई लोगों ने ऐश्वर्या के बढ़े हुए वजन को देखते हुए काफी बातें कहीं थीं लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद कोई भी नहीं कह सकता कि ऐश्वर्या कभी मोटी भी हुई थीं। ऐश्वर्या राय के साथ ही डैडी बने अभिषेक बच्चन भी काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं।
आइये देखते हैं ऐश्वर्या राय की बाहों में आराम करती नन्हीं आराध्या की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications