Aaradhya Bachchan Video: स्कूल में डांस करते हुए अचानक से फंस गई आराध्या की स्कर्ट और फिर...

aaradhya bachchan

Aaradhya Bachchan Dance Video: बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की इकलौती बेटी आराध्या बच्चन बी टाउन के लोकप्रिय स्टार किड्स में शुमार हैं। आराध्या बच्चन की तमाम तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस कड़ी में आराध्या का एक पुराना वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आराध्या का ये क्यूट वीडियो उनके स्कूल के एनुअल फंक्शन से सामने आया है। इस वीडियो में आराध्या स्टेड पर परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं।

डांस करते हुए फंसी स्कर्ट
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हजारों की भीड़ में आराध्या बच्चन अपने पूरे ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रही हैं। इस दौरान एक स्टेप करते हुए जब वो गाड़ी से स्टेज पर जंप करते करती हैं तो उनके स्कर्ट फंस जाती हैं। इस दौरान पहले आराध्या जहां अपना बिगड़ता बैलेंस संभालती हैं तो वहीं पल भर में ही अपने परफॉर्मेंस में वापस लौट जाती हैं।

पुराना है वीडियो
आराध्या के इस डिवेशन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही जिस डेयरिंग अंदाज में छोटी सी आराध्या ने इस सिच्युएशन को संभाला फैंस उनके कायल हो रहे हैं। बता दें कि ये आराध्या का काफी पुराना वीडियो हैं। इस वीडियो में उनकी मम्मी ऐश्वर्या बेटी की पफॉर्मेंस को फोन कैमरा से रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही हैं।

11 साल की हो गई आराध्या
बता दें कि आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 11 साल की हो गई हैं। आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेशन पूरे बच्चन परिवार ने खूब धूमधाम से किया था। आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं जो कि खूब वायरल भी हुई थीं। बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या अपनी बॉन्डिंग को लेकर छाई रहती हैं।

कभी अकेला नहीं छोड़ती है मां ऐश्वर्या राय बच्चन
आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली है। ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर काफी पजेसिव रहती हैं। वह कभी भी अपनी बेटी को अकेला नहीं छोड़ती हैं। जहां भी जाती हैं, वह बेटी आराध्या को साथ में लेकर जाती हैं। इस वजह से आराध्या को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड फंक्शन में भी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर पोज करते हुए देखा जाता है। कहीं बाहर से आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर भी ऐश्वर्या कई बार बेटी का हाथ कसकर थामे हुए नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X