पहले कहा 'आई लव यू' फिर दिया Flying Kiss..कौन था सामने? वायरल हुआ Aaradhya Bachchan का वीडियो!

Aaradhya Bachchan Says I love You- अमिताभ बच्चन के परिवार का हर सदस्य किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहता है। इस वक्त आराध्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है।
बच्चन परिवार की इस लाडली को इस वीडियो में काफी खुश देखा जा सकता है। आराध्या बच्चन हाथ में फोन लिए हैं और लगातार आई लव यू बोलतीं और फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि सामने कौन है ये भी आपको हैरान करने के लिए काफी है।
अभिषेक बच्चन कर रहे हैं परफॉर्म
रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो में आराध्या के पिता अभिषेक बच्चन नजर आ रहे है। वो स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और आराध्या उनको दर्शकों में बैठकर चियर कर रही हैं। यही कारण है कि आराध्या कैमरे में उनको कवर कर रही है।
कहीं वो आई लव यू पापा चिल्ला रही हैं तो कहीं उनके फ्लाइंग किस दे रही हैं। आराध्या काफी खुश हैं और लगातार उनके चेहरे पर एक शानदार सी मुस्कान है। इस इवेंट उनके साथ उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हैं। हालांकि जया बच्चन वहां मौजूद नहीं थीं। बता दें कि आराध्या बच्चन अभी पढ़ाई कर रही हैं और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
एक्ट्रेस बनेंगी आराध्या
अगर आपको याद हो तो कुछ समय पहले आराध्या के स्कूल से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक्टिंग करती दिख रही हैं। लोगों ने कहा था कि ऐश्वर्या राय की तरह ही उनकी बेटी भी अभिनय के क्षेत्र में कमाल कर सकती है। बता दें कि अमिताभ बच्चन आराध्या पर विशेष ध्यान देते हैं। हालांकि आराध्या ने इसको लेकर कभी बात नहीं की है कि वो कौन से प्रोफेशन में जाना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











