Aaradhya Bachchan Video: आराध्या बच्चन बनी सीता माता, रावण बन ले भागा स्कूल का बच्चा, राम बना ये खान

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan School Video: सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या बच्चन के खून में एक्टिंग उनके खानदान से आई है। आराध्या बचपन से ही काफी अच्छी एक्टिंग करती हैं और स्कूल के सभी फंक्शंस में आगे बढ़कर पार्टिसिपेट करती हैं। आराध्या बच्चन के वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाते हैं।

अब एक बार फिर से आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये आराध्या का नया नहीं बल्कि कुछ साल पहले का वीडियो है। इस वीडियो में आराध्या रामायण पर आधारित प्ले में हिस्सा लेती दिखाई दे रही हैं। प्ले में आराध्या ने माता सीता का किरदार निभाया है।

इस दौरान आराध्या का सीता हरण की सीन दिखाया और उन्हें स्कूल का एक बच्चा जो रावण बना था वो हरण कर ले जाता है। इस दौरान आराध्या की एक्टिंग के सभी कायल हो रहे हैं। बता दे कि इस प्ले में आमिर खान के बेटे आदाज खान राम का किरदार निभाते दिखाई दिए थे।

यह वीडियो ऐसे समय पर आया है जब आमिर खान ने महाभारत पर फिल्म बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वहीं, डायरेक्टर नितेश तिवारी भी अपनी फिल्म 'रामायण' अगले साल रिलीज़ करने वाले हैं, जिसमें रणबीर कपूर, सैफ अली खान और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X