Video: आराध्या बच्चन के साथ हुआ ऊप्स मूमेंट, गुस्से में चिल्लाई ऐश्वर्या राय बच्चन- किसने दिया धक्का

Aaradhya Bachchan Oops Moment: बॉलीवुड पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ बेहद ही शानदार तरीके से नए साल की शुरुआत की है। इस खास मौके पर तीनों ने साथ में फैमिली वेकेशन इंजॉय किया और देर रात मुंबई लौटे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी को स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर इस दौरान के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच एक वीडियो ने नेटिजंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। दरअसल, ऐश्वर्या जहां पल पल का हाथ थामे और उनका ख्याल रखते दिखाई देती हैं तो इस बार आराध्या के साथ एक ऊप्स मूमेंट हो गया जिसके कारण ऐश्वर्या की सांसे ही अटक गईं। सामने आए वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज कदमों से चलती आराध्या अचानक से लड़खड़ा जाती हैं।
आराध्या को इस दौरान चोट तो नहीं लगी लेकिन बेटी को बाल-बाल गिरने से बचते देख ऐश्वर्या काफी घबरा गई और जोर से चिल्लाई किसने धक्का दिया। इस दौरान आराध्या ने काफी सहज तरीके से सिच्यूएशन को संभाला और दोनों मां-बेटीं खुशी-खुशी आगे बढ़ गईं।
इस दौरान जहां अभिषेक ने ग्रे कलर की हुडी पहनी थी, वहीं ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के कपड़े पहने थे। ऐश्वर्या और आराध्या काफी खुश नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने पपाराजी का न सिर्फ अभिवादन किया बल्कि उन्हें हैप्पी न्यू ईयर भी विश किया।
वहीं अभिषेक भी मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले और पपाराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। एयरपोर्ट पर अभिषेक का केयरिंग अंदाज दिखा। उन्होंने ऐश्वर्या और आराध्या को अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर बिठाया और फिर खुद भी उसी गाड़ी से घर निकल गए।


Click it and Unblock the Notifications