ऐश्वर्या राय की बेटी के साथ हुई ऐसी हरकत, आराध्या ने खटखटाया HC का दरवाजा, बिग बी की पोती ने लिया बड़ा एक्शन

Aaradhya Bachchan Moves Delhi High Court: बच्चन परिवार अपनी वैल्यूज के लिए मशहूर है। ऐसे में अपने खिलाफ आने वाली हर फेक न्यूज़ पर इस परिवार का हर सदस्य रिएक्ट कर देता है। अब इस मामले में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की 11 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी किसी से पीछे नहीं रही हैं। दऱअसल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पोती आराध्या बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।
11 साल की आराध्या की ओर से कोर्ट तक यूं शिकायत पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक फेक न्यूज मामले में बच्चन परिवार की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई है। इस न्यूज में आराध्या की लाइफ स्टाइल और हेल्थ को लेकर गलत जानकारी दी गई थी, जिसके बाद बच्चन परिवार इससे खासा नाराज है।
बच्चन परिवार की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि आराध्या अभी छोटी है और उसके लिए इस तरह की फेक न्यूज परेशानी का विषय है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सी हरिशंकर की एकल जज पीठ इस याचिका पर आज यानी 20 अप्रैल को सुनवाई करेगी।
बता दें कि एक यू ट्यूब चैनल की तरफ से फेक न्यूज दिखाई गई जिसमें आराध्या की हेल्थ को लेकर गलत न्यूज दी गई थी। ये देखकर अभिषेक को काफी गुस्सा आया। ऐसे में आराध्या की तरफ से एक याचिका दर्ज की गई है, जिसमें 2 यूट्यूब चैनल और 1 वेबसाइट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











