Fact Check: आराध्या बच्चन ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात? हकीकत है होश उड़ा देने वाली

Aaradhya Bachchan CM Yogi Adityanath Photo Fact Check: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर तेजी से फैल रही है, जिसमें दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है।
इंटरनेट पर कैसी प्रतिक्रिया मिली?
तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इस कथित मुलाकात की तारीफ की, जबकि कई ने बच्ची के पहनावे पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "कम से कम भारतीय पारंपरिक कपड़े पहन सकती थीं।" वहीं एक का कहना है, "ड्रेस ठीक नहीं है।"
लेकिन इसी बीच कई लोगों ने तस्वीर पर संदेह जताया। एक यूजर ने लिखा, "क्या ये सच है? एआई जैसी लग रही है।" एक शख्स मे कमेंट किया "आराध्या हमेशा सभ्य कपड़े पहनती है, ये फोटो नकली है।" एक और इंटरनेट यूजर का कहना है, "फेक तस्वीर है, एक बच्चे को बीच में मत लाओ।"
फैक्ट चेक: क्या फोटो असली है?
तस्वीर की सच्चाई पता लगाने के लिए गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया गया और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन के साथ साथ और परिवार के अन्य आधिकारिक हैंडल देखे गए। किसी भी जगह ऐसी मुलाकात का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। न कोई खबर, न कोई आधिकारिक पोस्ट, न कोई अपडेट। विजुअल गड़बड़ियों और विश्वसनीय सबूतों की कमी को देखते हुए यह साफ है कि तस्वीर फर्जी है और संभवतः डिजिटल एडिटिंग या एआई से बनाई गई है।
यह पहली बार नहीं है जब आराध्या को लेकर गलत जानकारी फैलाई गई हो। 2023 में बच्चन परिवार ने यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की थी जो उसके स्वास्थ्य पर झूठी खबरें फैला रहे थे। 2025 में भी उन्होंने फेक वीडियो हटवाने और जिम्मेदार चैनलों की पहचान जारी करने की मांग की। परिवार बार-बार यह कह चुका है कि एक नाबालिग की गोपनीयता का सम्मान किया जाना चाहिए।
कौन हैं आराध्या बच्चन?
आराध्या बच्चन अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की इकलौती पोती और अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी हैं। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 का मुंबई में हुआ था। फिलहाल आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करती हैं।
फैक्ट-चेक
दावा: आराध्या बच्चन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
सच्चाई: दावा गलत है। वायरल तस्वीर नकली है और ऐसी किसी मुलाकात का कोई प्रमाण नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











