अंबानी पार्टी में मेकओवर किए पहुंची आराध्या को देख हैरान हुए लोग, बोले- लड़के वाले देखने आए हैं, ऐसे शरमा रही

Recommended Video
Aaradhya Bachchan Make Over: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के घर जश्न का माहौल है और दुनिय भर में हर किसी की नजरें इस ग्रैंड वेडिंग पर थमी हुई हैं। गुरुवार रात हुए मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गोल-धाणा की रस्म एंटीलिया में हुई। इस शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट से लेकर बिजनेस तक के तमाम हाई प्रोफाइल लोगों ने शिरकत की और अब तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इस पार्टी से सामने आई तस्वीरों में हर किसी की नजरें सिर्फ और सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन पर थमी दिखाई दे रही हैं। दरअसल, आराध्या इस दौरान एक दम बदली दिखाई दे रही थीं। बच्चन परिवार की पोती पहली बार इतने मैच्योच अंदाज में नजर आई है।
आराध्या का मेकओवर
अभी तक आराध्या की क्यूनेस ओवरलोडेड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती थीं वहीं इस बार आराध्या अनारकली सूट और मोजड़ी पहने और मेकअप किए बेहद प्यारी दिखाई दे रही थीं।
बेटी का हाथ थामे ऐश्वर्या
ऐश्वर्या बेटी आराध्या का हाथ थामें अंबानी के घर हुए बैश में पहुंची तो जैसे हर कोई फीका ही पड़ गया हो। हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या से भी ज्यादा चर्चे आराध्या बच्चन के हो रहे हैं।
इतनी बड़ी हो गईं आराध्या
इसके साथ ही जिस किसी की भी नजर उनपर पड़ी वो एक झलक में पहचान ही नहीं पाया कि ये नन्ही सी आराध्या इतनी बड़ी हो गई है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए ये तक लिख दिया कि ऐसा लग रहा है कि आराध्या को लड़के वाले देखने आ रहे हैं.
रानी सी सजकर पहुंचीं ऐश्वर्या
खुद रानियों सी बनकर पहुंचीं ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को भी राजकुमारी की तरह तैयार तैयार किया था और इस मां-बेटी की जोड़ी ने वाकई अपनी खूबसूरती से दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर अब दोनों के लुक की खूब तारीफ हो रही है।
ऐश्वर्या की खूबसूरती
अंबानी परिवार के इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने ग्रीन कलर का लॉन्ग घेरेदार सूट पहना था। खुले बाल, मैचिंग हाई हील्स में वाकई ऐश्वर्या को देख फिर से दिल धड़क उठे। वहीं बेटी आराध्या भी किसी से कम नहीं लग रही थीं।
बच्चनंस और अंबानीज की दोस्ती
बता दें कि बच्चन और अंबानी परिवार की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। दोनों ही परिवार एक दूसरे के अच्छे और बुरे वक्त में साथ खड़े दिखाई देते हैं। ऐसे में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का न्योता बच्चन फैमिली को भी मिला है।


Click it and Unblock the Notifications