दादा जी से बेहद प्यार करती हैं पोती आराध्या, क्रिसमस से पहले वायरल हुई फैमिली फोटो, फैन्स बोले- नजर ना लगे...

Aaradhya bachchan

Aaradhya bachchan loves her grandfather Amitabh bachchan Photo Viral: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी कपल के प्यार और खास पलों के चर्चे हुआ करते थे, लेकिन फिलहाल तो इन दिनों दोनों के तलाक को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

खैर दोनों का तलाक हुआ या होने वाला है। इस बारे में तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन जब से दोनों के तलाक की खबरें तेज हुई हैं तब से बच्चन परिवार के नए पुराने वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है। वहीं हाल ही में एक फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां आराध्या दादा जी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर छा गई ये तस्वीर
जी हां, कभी ऐश्वर्या के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं तो कभी दोनों के वेकेशन फोटोज, फिलहाल तो आराध्या बच्चन का एक थ्रोबैक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही हैं। क्योंकि इस तस्वीर में आराध्या अपने दादा जी यानी कि अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं। लाल टी-शर्ट पहने आराध्या दादा जी के साथ साइड हग करके तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं।

दादा जी के साथ खड़ी दिखीं आराध्या
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आराध्या के साथ ही उनकी दादी जया बच्चन और कजिन नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह फोटोज फोटो खास पसंद किया जा रहा है। ये फोटो भले ही पुराना हो, लेकिन फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि इस क्रिसमस उन्हें फिर से बच्चन परिवार साथ नजर आए।

आराध्या की परिवार संग तस्वीर देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस तस्वीर को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस अब नजर ना लगे किसी की। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- परिवार जब साथ होता है तब परिवार में मजबूती आती है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चों से ही परिवार है अब उम्मीद है कि ऐश-अभिषेक अलग नहीं होंगे। बता दें कि इस तस्वीर पर कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X