Pics: मम्मी ऐश से भी खूबसूरत दिखीं आराध्या
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने कल यानी 16 नवंबर को अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस जन्मदिन पर उनके आस पास सिर्फ उनके अपने परिवार के सदस्य यानी मम्मी ऐश्वर्या राय, पापा अभिषेक बच्चन, दादाजी अमिताभ बच्चन और दादी जया बच्चन मौजूद थे। इनके अलावा इस पार्टी में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं बुलाया गया था। लेकिन इसके बावजूद ये पार्टी काफी यादगार रही।
अभिषेक ने अपनी नन्हीं परी को पहले जन्मदिन पर एक शानदार मिनी कूपर एस कार दी। और दादाजी अमिताभ ने सबसे पहले उस कार को चलाकर उसका उद्घाटन किया। साथ ही मम्मी ऐश्वर्या राय ने अपनी सट्रॉबेरी को ढेर सारा प्यार दिया और उसे पिंक कलर के कपड़ों में सजाकर बिल्कुल अपनी तरह क्वीन बनाया।
अमिताभ ने इस पार्टी की तस्वीरों को अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया और साथ ही अपनी पोती के पहले जन्मदिन पर अपनी खुशी भी जाहिर की। अमिताभ ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मौजूद हैं। आराध्या का ये जन्मदिन शांत तरीके से मनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने ये फैसला किया कि वो आराध्या का जन्मदिन शहर से बाहर गोवा में मनाएंगे। ताकि मीडिया किसी भी तरह इस इवेंट को कैमरे और लाइट्स से रौशन ना कर दे।
अभिषेक बच्चन ने अपने परिवार के लिए स्पेशल चार्टर प्लेन बुक कराया और उसी में बैठकर पूरा परिवार गोवा गया जहां पूरे परिवार ने मिलकर आराध्या का जन्मदिन गोवा के एक शानदार फाइव स्टार होटल में मनाया। खबर ये भी है कि गोवा में अजय देवगन भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे। लेकिन वो भी इस पार्टी में शामिल नहीं हुए। आइये दिखाते हैं आपको आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें और आप बताइये इस पार्टी में कौन सबसे बेहतरीन दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications