..................... Aaradhya Bachchan join Amitabh Bachchan during sunday waves - Hindi Filmibeat

फैन्स को अमिताभ ने दिया सरप्राइज..आए आराध्या के साथ

,अमिताभ बच्चन रविवार को अपने फैन्स से मिलने के लिए आराध्या के साथ पहुंचे जो वाकई काफी क्यूट मोमेंट था।

By Shweta

अमिताभ बच्चन पिछले 40 सालों से हर रविवार को अगर मुंबई में होते हैं तो फैन्स से जरूर मिलते हैं। ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। अमिताभ बच्चन खुद इस रविवार को आए और उनके साथ फैन्स से मिलने के लिए आराध्या और ऐश्वर्या भी थीं।

अराध्या बच्चन कलरफुल फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही थीं। अमिताभ बच्चन अपनी नन्हीं पोती आराध्या को गोद में लेकर फैन्स से मिलने पहुंचे और वाकई उनकी तस्वीरें सुपरक्यूट हैं। इसके बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी जिक्र किया।

aaradhya-bachchan-join-amitabh-bachchan-during-sunday-waves

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि आराध्या पहले इतने सारे लोगों के बीच आने से डर रही थीं लेकिन फिर वो सहज हो गईं। उनका ध्यान लोगों के बीच आने से ज्यादा ेक बिल्ली पर था जिसे वो पालना चाहती थीं।उन्होंने अपने ब्लॉग में आराध्या की तस्वीर भी शेयर की।

अमिताभ बच्चन और आराध्या के अलावा ऐश्वर्या राय भी दोनों के साथ थीं जो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगला जलसा से लोगों का अभिवादन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X