वाह क्या बात है.. बेटी आराध्या तो अभी से ही आमिर की फैन निकली
पापा अभिषेक ने कहा कि मुझे याद है कि 'धूम-3' की शूटिंग करते वक्त सेट पर आराध्या और आजाद ( आमिर-किरण का बेटा) आया करते थे। एक दिन तो पूरी शाम आराध्या मे आमिर खान से बितायी, दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे थे। आराध्या को आमिर काफी पसंद आये इसलिए वह अब उनकी अच्छी दोस्त बन गयी है।
गौरतलब है कि यशराज की फिल्म धूम 3 में 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जिसमें आमिर खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा मेन रोल में हैं। फिल्म में आमिर खान डबल रोल में हैं।
फिल्म में पहली बार आमिर खान निगेटिव किरदार प्ले कर रहे हैं तो वहीं पहली बार पर्दे पर अभिषेक-आमिर साथ-साथ नजर भी आने वाले हैं तो वहीं आपको बता दें कि आराध्या की मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन और आमिर खान ने आज तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है लेकिन ऐश ने अपने अभिनय की शुरूआत में आमिर खान के साथ पेप्सी का एड किया था।


Click it and Unblock the Notifications
