..................... 12 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय बच्चन से लंबी हुईं आराध्या, पकड़ी है बच्चन परिवार की हाइट Aaradhya Bachchan is taller than mother Aishwarya Rai Bachchan at the age of 12, Video viral - Hindi Filmibeat

12 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय बच्चन से लंबी हुईं आराध्या, पकड़ी है बच्चन परिवार की हाइट

aaradhya bachchan, aishwarya rai bachchan

बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अक्सर स्पॉट होती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और दोनों का एक वीडियो सीधे मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है। इस वीडियो में दोनों के लुक्स काफी अच्छे लग रहे थे।

हालांकि सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वो थी आराध्या बच्चन की हाइट। दरअसल आराध्यान सिर्फ 12 साल की हैं लेकिन इस वीडियो में साफ समझ में आ रहा है कि वो अपनी मां ऐश से लंबी होने वाली हैँ। इससे इतना तो तय है कि आराध्या ने बच्चन परिवार की हाइट ली है।

चाहें वो अमिताभ बच्चन हों या अभिषेक बच्चन या फिर श्वेता.. उनके घर में सभी लंबे हैँ। इस वीडियो में आराध्या मां के साथ निकल रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए वायरल भयनी ने लिखा, ''अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन।''

बता दें कि आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था और बच्चन परिवार में इसके बाद खुशी की लहर दौड़ गई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो बेटी के जन्म के बाद वो काफी कम फिल्मों में नजर आईं हैं और दूरी बना ली है। फिलहाल वो काम कर सकती हैं क्योंकि बेटी बड़ी हो गई है।

बता दें कि आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 12 साल की हो जाएंगी। आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेशन पूरे बच्चन परिवार खूब धूमधाम से मनाता है। आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहची हैं थीं जो कि खूब वायरल भी होती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या अपनी बॉन्डिंग को लेकर छाई रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X