मां ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा लंबी और सुंदर हो गई हैं आराध्या बच्चन, तस्वीर देख लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा...

Aaradhya Bachchan is become taller and beautiful than mother Aishwarya rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाड़ली बेटी आराध्या बच्चन अभी सिर्फ 13 साल की हैं।
आराध्या भले ही उम्र में छोटी हैं, लेकिन वह काफी टैलेंटेड हैं। आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। हजारों की संख्या से आराध्या बच्चन के फैन पेज बने हैं जिसपर आए दिनों आराध्या के वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं।
सोशल मीडिया पर छाई आराध्या की अनसीन तस्वीर
हाल ही में आराध्या बच्चन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय और नानी के साथ खड़ी तस्वीर खिंचवा रही हैं। आराध्या बच्चन खूबसूरत व्हाइट कलर के शिमरी सूट पहने दिख रही हैं। खुले बाल हल्का मेकअप और हाथ में पर्स लिए आराध्या काफी बड़ी नजर आ रही हैं। आराध्या 13 साल की हैं लेकिन उनकी हाइट मां ऐश्वर्या राय से भी लंबी है।
आराध्या की तस्वीर देख यूं आए कमेंट्स
बता दें कि आराध्या बच्चन की इस अनसीन तस्वीर को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है आराध्या आप बहुत ही क्यूट लग रही हो तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा आराध्या अपनी मां पर ही गई है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यकीन नहीं होता कि आराध्या 13 साल की उम्र में मां से भी लंबी हो गई है।
तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं अभिषेक-ऐश
बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें भी सुर्खियों में हैं ऐसे में ऐश्वर्या राय के साथ ही बच्चन परिवार से जुड़े फोटो और वीडियो इन दिनों जमकर वायरल रहो रहे हैं। वहीं इन दिनों आराध्या बच्चन भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications