मां सरस्वती की आराध्या करके आराध्या ने पकड़ी स्लेट
अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, "4 फरवरी की सुबह एक शुभ दिन है। सरस्वती पूजा है। यह सीखने, शिक्षा और सिखाने की देवी मां सरस्वती की पूजा का दिन है.. स्टाफ के साथ एक छोटी सी पूजा और उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान..आराध्या को लिखने की चीजें देने और उसे स्लेट पर लकीरें खींचने के लिए छोड़ देने का क्षण।"
यह दो साल का पूरा होने के बाद बच्चे के शिक्षा और पढ़ाई शुरू करने का क्षण है। यह परपंरा है, यह संस्कृति है और यह प्यारा है।" आराध्या ने चॉक का एक टुकड़ा पकड़ा और स्लेट पर लकीरें खींची। शुरुआत खत्म हो गई..।
आराध्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी है। उसका जन्म नवंबर 2011 को हुआ। अमिताभ अपनी पोती आराध्या पर जान छिड़कते हैं इसलिए तो वह उसकी हर छोटी-छोटी बातों का जिक्र भी बड़े प्यार से करते हैं। मालूम हो कि आराध्या के ही कारण ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से ब्रेक लिया है। जल्द ही वह मणिरतनम की महिला प्रधान फिल्म के निगेटिव किरदार से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।
देखें: अभिषेक बच्चन के जन्मदिन की पार्टी का जश्न


Click it and Unblock the Notifications
