आराध्या-नव्या के बीच भी चल रही है अनबन ? ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच वायरल हुआ ये VIDEO

aishwarya rai

Aishwarya Rai- Aaradhya Bachchan ignore navya naveli: बच्चन परिवार इंडस्ट्री की नामी फैमिली में से एक है। बच्चन परिवार का तो हर कोई दीवाना है। चाहें अमिताभ बच्चन हों जया बच्चन हों या ऐश्वर्या राय हों या आराध्या आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल तो इन दिनों अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनकी बेटी नव्या और बेटा अगस्त्या भी जलसा हाउस में रहते हैं जिस वजह से वह भी आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं।

लेकिन हाल ही में बच्चन परिवार को अंबानी फंक्शन में भी देखा गया था। जब से राधिका अनंत की शादी में बच्चन परिवार अलग और ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर अलग आई थीं तभी से फैन्स को शक हो गया था कि दाल में कुछ तो काला है। वैसे तो बच्चन परिवार में अनबन कि खबरें आए दिनों आती रहती हैं, लेकिन इस बार अमिताभ, अभिषेक और जया बच्चन का ऐश्वर्या राय से कटा रहना फैन्स को बेहद खला।

इतना ही काफी नहीं था कि अभिषेक बच्चन ने तलाक के एक पोस्ट को लाइक कर दिया था जिसके बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें काफी तेज हो गई थीं। वहीं इन्हीं तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन नव्या नवेली नंदा को इग्नोर करती नजर आ रही हैं।

इस पुराने वीडियो में यह देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या और आराध्या कबड्डी मैच देखने के लिए जाती हैं। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या नव्या को इग्नोर करके चली जाती हैं जबकि नव्या नवेली उनके ही पीछे आ रही होती हैं।

बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिस तरह से नव्या को इग्नोर करके गई हो उससे यह साफ हो रहा है कि आपमें एटीट्यूड है। तो वहीं दूसरे ने लिखा-मां बेटी आगे निकल गईं, लेकिन बेचारी नव्या पीछे ही रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X