अभिषेक बच्चन को देखते ही आराध्या बच्चन ने लगाया पिता को कसके गले, वीडियो ने फैन्स को किया इमोशनल

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan hugged father Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अभी मात्र 13 साल की हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

आराध्या अभी ना तो किसी फिल्म में नजर आई हैं और ना ही किसी शो में, लेकिन फिर भी उनकी पॉपुलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके हजारों की संख्या में फैन पेज हैं जिसपर आए दिनों नए पुराने अनसीन वीडियो शेयर किए जाते हैं।

आराध्या बच्चन और अभिषेक बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि आराध्या अभिषेक और ऐश्वर्या की इकलौती बेटी हैं जिस वजह से दोनों ही आराध्या को बेहद प्यार करते हैं। इसी वजह से आराध्या बच्चन सुर्खियों में रहती हैं और उनके पुराने और नए वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते है। हाल ही में आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन काफी छोटी हैं। वह जैसे ही कार से अपनी मां के साथ निकलती हैं उन्हें गोद में उठाने के लिए कोई शख्स आगे आता है, लेकिन आराध्या उसे मना कर देती हैं।

वीडियो देख फैन्स हुए इमोशनल
आराध्या जैसे ही अपने पिता अभिषेक बच्चन के देखती हैं वह भागती हुई उनके पास जाती हैं और उन्हें कसके गले लगा लेती हैं। सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन और अभिषेक बच्चन का ये थ्रोबैक और प्यारा वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- पिता और बेटी की जोड़ी होती है इतनी शानदार है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नजर ना लगे पिता बेटी के इस खूबसूरत बॉन्ड को। वहीं तीसरे ने लिखा- लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता है। आराध्या सिर्फ मां के साथ ही नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X