Cannes में मम्मी Aishwarya Rai के लिए अकेले ही भाग-दौड़ करती दिखीं आराध्या, VIDEO देख लोग बोले- बेटी हो तो ऐसी

Aishwarya Rai

Aishwraya Rai Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है। 13 मई 2025 को कान इवेंट का आगाज किया गया था। बता दें कि इस इवेंट को चलते हुए चार दिन गुजर चुके हैं अभी तक तमाम देसी और विदेशी सितारे रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेर चुके हैं। बता दें कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से अभी तक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की तस्वीरें सामने आई हैं और हाल ही में नितांशी गोयल ने डेब्यू कर फैन्स का दिल जीत लिया है।

फैन्स को है ऐश्वर्या का इंतजार

लेकिन सभी की नजरें किसी और का इंतजार कर रही हैं। जी हां, फैन्स और सितारे सभी ऐश्वर्या राय की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय सालों से कान में अपना जलवा बिखरते आई हैं। क्योंकि ऐश्वर्या राय लेरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या का हर साल का लुक लोगों को इंस्पायर करता है। वहीं फैन्स ऐश्वर्या के इस साल के लुक को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

वायरल हो रहीं ऐश्वर्या की तस्वीरें

ऐश्वर्या राय हर बार की तरह इस बार भी कान का हिस्सा हैं और अभी तक उनकी एंट्री नहीं हुई है। ऐसे में ऐश्वर्या राय की अभी तक की कान की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन थ्रोबैक तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी ऐश्वर्या को परिवार सपोर्ट करता दिख रहा है तो कभी ऐश्वर्या की बेटी आराध्या मां का साथ देती दिखीं।

मां ऐश्वर्या की मदद करती हैं आराध्या

ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। दरअसल यह क्लिप पिछले साल का है जब ऐश्वर्या राय ने गजब की ब्लैक ड्रेस पहन टूटे हाथ के साथ अपना शानदार कॉन्फिडेंस दिखाया था। बता दें कि मां का हाथ टूट जाने की वजह से बेटी आरध्या मां ऐश्वर्या के साथ रही थीं। ऐसे मौके पर वैसे तो तमाम हेल्पर्स ऐश्वर्या के आगे पीछे घूमते हैं, लेकिन आराध्या मां की परछाईं बनकर उनके साथ रहीं। कभी वह मां का हाथ पकड़ कर चलती नजर आतीं तो कभी आराध्या मां ऐश्वर्या की ड्रेस ठीक करती दिखतीं। बता दें कि यह पहली बार नहीं था जब आराध्या ने ऐश्वर्या की मदद की थी। इससे पहले भी आराध्या कई बार ऐश्वर्या की मदद करती नजर आ चुकी हैं। वहीं एक और पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें आराध्या ऐश्वर्या का साथ देने के लिए मेकअप रूम में नजर आईं।


वीडियो पर आए यूजर्स के जमकर कमेंट्स

ऐश्वर्या और आराध्या का यह पुराना फोटो और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटी हो तो ऐसी। वहीं दूसरे ने लिखा- लंबे समय से बच्चन परिवार और अभिषेक ऐश्वर्या के साथ नजर नहीं आए हैं उम्मीद है कि इस बार आएंगे। वहीं तीसरे ने लिखा- हर बार ऐश्वर्या का लुक बेस्ट होता है मुझे तो इस बार का लुक देखना है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X