आराध्या की लंबाई देख हैरान हुए लोग, हाइट में मम्मी ऐश्वर्या के बराबर तो पापा अभिषेक से हैं जरा सी छोटी

Aaradhya Bachchan Height: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन परफेक्ट बॉडी मीजरमेंट्स के लिए मशहूर हैं तो वहीं सबसे लंबे एक्टर्स की लिस्ट में अभिषेक बच्चन शामिल हैं। ऐसे में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या की हाइट भी फैंस को खूब हैरान कर रही है। दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या-अभिषेक और आराध्या प्रो कबड्डी फाइनल्स में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। यहां से उनकी काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि खूब वायरल हो रहे हैं।
प्रो कबड्डी लीग में बच्चन फैमिली
प्रो कबड्डी लीग में आराध्या अपने मम्मी-पापा के साथ दिखाई दीं और इस दौरान सभी आराध्या की हाइट के चर्चे कर रहे हैं। दरअसल, आराध्या इस दौरान काफी लंबी दिखाई दे रही थीं। तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां आराध्या लगभग अपनी मम्मी के बराबर सी ही लग रही थीं तो वहीं पापा अभिषेक से थोड़ी सी ही छोटी दिखाई दे रही थीं।
आराध्या की हाइट के चर्चे
आराध्या की हाइट के चर्चे करते हुए लोगों का कहना है कि उनकी जीन्स पापा की फैमिली की गए हैं ऐसे में वो भी पापा अभिषेक, दादा अमिताभ और बुआ श्वेता बच्चन नंदा की तरह ही काफी लंबी रहेंगीं। इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आराध्या की हाइट अगर इसी स्पीड से बढ़ती रही तो वो दिन दूर नहीं जब वो अपने पापा को भी टक्कर देने लगेंगी।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में की थी शिरकत
आराध्या क्यूनेस के मामले में तमाम स्टार किड्स को टक्कर देती हैं. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर अक्सर बेटी के साथ एक से बढ़कर एक क्यूट सेल्फी शेयर करती रहती हैं। कुछ ही दिनों पहले ऐश्वर्या और आराध्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। यहां से भी इस स्टार जोड़ी की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हुईं थीं।
11 साल की हो गई आराध्या
बता दें कि आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 11 साल की हो गई हैं। आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेशन पूरे बच्चन परिवार ने खूब धूमधाम से किया था। आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं जो कि खूब वायरल भी हुई थीं। बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या अपनी बॉन्डिंग को लेकर छाई रहती हैं।
कभी अकेला नहीं छोड़ती है मां ऐश्वर्या राय बच्चन
आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली है। ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर काफी पजेसिव रहती हैं। वह कभी भी अपनी बेटी को अकेला नहीं छोड़ती हैं। जहां भी जाती हैं, वह बेटी आराध्या को साथ में लेकर जाती हैं। इस वजह से आराध्या को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड फंक्शन में भी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर पोज करते हुए देखा जाता है। कहीं बाहर से आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर भी ऐश्वर्या कई बार बेटी का हाथ कसकर थामे हुए नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications