..................... Aaradhya Bachchan having fun with shah rukh khan son, school photo viral on social media - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के बेटे के साथ गप्पे लड़ती दिखीं आराध्या बच्चन, तस्वीर देख लोग बोले- दोस्ती हो तो ऐसी...

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan School Photo Viral: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए थे, लेकिन जब से दोनों को आराध्या बच्चे के स्कूल में साथ में देखा गया तब से सभी को लगने लगा कि तलाक की ये खबरें सिर्फ अफवाह मात्र हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया फोटो
ऐश्वर्या और अभिषेक के अलावा आराध्या बच्चन का भी एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह फोटो स्कूल के फंक्शन का है। बता दें कि आराध्या अभी काफी छोटी हैं, लेकिन फिर भी आराध्या से जुड़ा हर एक छोटा बड़ा अपडेट उनके फैन पेज पर शेयर किया जाता है।

अबराम और आराध्या हैं अच्छे दोस्त
फिलहाल तो हाल ही में आराध्या बच्चन के स्कूल में एनुअल फंक्शन था इस दौरान आराध्या हर बार की तरह इस बार भी शानदार परफॉर्म करती दिखीं। आराध्या के परफॉर्मेंस और कॉन्फिडेंस देख सभी ने आराध्या की जमकर तारीफ की। बता दें कि इसी स्कूल में शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान भी पढ़ते हैं। जो आराध्या के अच्छे दोस्त भी हैं। वहीं हाल ही में आराध्या और अबराम का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चों में है काफी अच्छा बॉन्ड
इस फोटो में देखा जा सकता है कि आराध्या अपने दोस्तों के साथ अबराम को घेरे हुए नजर आ रही हैं। सभी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है की सभी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आराध्या और अबराम का बॉन्ड काफी अच्छा है। इस तस्वीर पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने लिखा- सो क्यूट वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्ती हो तो ऐसी।

उम्र में नहीं है अधिक अंतर
आपको बता दें कि आराध्या और अबराम की उम्र में खास अंतर नहीं है। बता दें कि जहां आराध्या बच्चन 13 साल की हैं वहीं अबराम खान अभी सिर्फ 11 साल के ही हैं। बता दें कि आराध्या अबराम के साथ स्कूल पिकनिक पर भी जाती हैं दोनों को कई बार अंबानी फंक्शन में भी देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X