मम्मी ऐश्वर्या और पिता अभिषेक के साथ शादी में यूं मस्ती करती दिखीं आराध्या, देखें फंक्शन के Unseen Photos

Aaradhya Bachchan Abhishek And Aishwarya Rai Photos Viral: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का रिश्ता लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जब दोनों ने अलग-अलग एंट्री ली थी। क्यों कि जहां पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा था वहीं ऐश्वर्या और आराध्या एक दम अलग नजर आ रही थीं।
तब लोगों को लगने लगा था कि शायद अब दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। क्योंकि दोनों को ही लंबे समय तक एक साथ स्पॉट भी नहीं किया गया था और ना ही अभिषेक ने ऐश्वर्या को उनके जन्मदिन पर उनके लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया था। इसके बाद से दोनों के तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। लेकिन जब ऐश्वर्या और अभिषेक को वेकेशन से लौटते देखा गया और दोनों को आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ देखा गया तब से फैन्स को कंफर्म हो गया कि दोनों के तलाक की खबरें एक दम झूठी हैं।
बच्चन फैमिली के अनसीन फोटोज वायरल
ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) और अभिषेक (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों के नए फोटो हों या पुराने सोशल मीडिया पर आए दिनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय के शादी के कुछ फोटोज वायरल हुए थे। जिसमें देखा गया था कि ऐश्वर्या राय पीला सूट पहनी नजर आ रही हैं। वहीं आराध्या व्हाउट गाउन में नजर आ रही हैं और अभिषेक बच्चन पिंक कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं।
वायरल हुआ ऐश्वर्या अभिषेक का डांस वीडियो
दोनों वेडिंग फोटोज के अलावा एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें दोनों जमकर डांस करते नजर आए थे। इस वीडियो ने तो फैन्स का दिल ही खुश कर दिया था क्योंकि लंबे समय के बाद दोनों अपने मोस्ट पॉपुलर गाने कजरारे पर डांस करते नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग फिर से देखने को मिली। वहीं अपने माता पिता को एक साथ डांस करता देख आराध्या भी काफी खुश हो गई थीं और जोश के साथ उन्होंने भी मम्मी पापा के साथ डांस करना शुरू कर दिया था।
वेडिंग फोटोज में यूं दिखीं आराध्या
वहीं इन तस्वीरों और वीडियो के बाद कुछ अन्य तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या और ऐश्वर्या गेस्ट के साथ मिलकर तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं। जहां ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) लाल रंग के सूट में दिख रही हैं तो वहीं आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ब्लू कलर के लॉन्ग अनारकली सूट और स्टाइलिश श्रग में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर शादी के ग्रुप फोटो की है जहां ऐश्वर्या और आराध्या लाल आइटफिट में मैचिंग करती हुई नजर आ रही हैं और पीछे सफेद कोट में अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि आराध्या और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लंबे समय के बाद परिवार को इतना खुश देख रहे हैं नजर ना लगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आराध्या कितनी खुश है जब परिवार साथ होता है तो बच्चे खुश हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











