तस्वीरें- जब बिग बी के प्रशंसकों से मिलने आयी आराध्या
मुंबई। वैसे तो किसी को भी नाम कमाने के लिए बेहद कड़ी मेहनत करनी पडती हैं लेकिन जब हम प्रसिद्धी की बात करते हैं तो यह कुछ लोगों को विरासत में मिलती है। ऐसी ही हैं, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन। जिसके जन्म लेने से पहले ही चर्चा होने लगी थी।
अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के सामने आते रहते हैं लेकिन पिछले रविवार को अमिताभ ने प्रशंसकों को चौंका दिया। जब उनके साथ उनके प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए उनकी पोती आराध्या बच्चन भी आयी हुई थी। अमिताभ इन दिनों अपने घर जलसा में रह रहे हैं।
अमिताभ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि ' प्रशंसक आज जरूर थोड़े सरप्राइज रह गये होंगे जब उन्होने आराध्या को देखा होगा।' कल मेरे घर के सामने काफी लोग आये हुए थे जो कि आराध्या को देखने के लिए व्यग्र थे।


Click it and Unblock the Notifications