अचानक पब्लिक में स्पीच देने लगीं आराध्या तो दंग रह गईं ऐश्वर्या, करती रहीं माइक छीनने की कोशिश?

Aaradhya Speech for Aishwarya Rai Bachchan- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या इतना लाइमलाइट में नहीं रहती है। हालांकि जब भी वो स्पॉट की जाती है वो काफी वायरल होती हैँ। इस वक्त एक बेहद क्यूट और शानदार वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो आराध्या बच्चन को अपनी मां ऐश के बारे में स्पीच देते हुए देखा और सुना जा सकता है। आराध्या ने इस दौरान जो कुछ भी किया इसकी उम्मीद तो शायद ऐश्वर्या राय बच्चन को भी नहीं होगी। स्पीच के बाद आराध्या झुकी और तालियों का अभिवान भी किया।
आराध्या इस वीडियो में कह रही हैं कि, "मुझे लगता है कि मेरी प्यारी, मेरी जिंदगी, मेरी माँ जो कर रही है वह वास्तव में जरूर और वास्तव में अलग है। यह समृद्ध और संतुष्ट करने वाला है। यह दुनिया की मदद कर रहा है, यह हमारे आस-पास के सभी लोगों की मदद कर रहा है, यह लोगों की मदद कर रहा है।
मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप जो कर रहे हैं वह वास्तव में विश्वास करने से परे है।" इसके बाद आराध्या का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान ऐश्वर्या काफी हैरान नजर आईं और लगातार वो आराध्या को देख रहीं थीं।
शायद उनको अंदाजा नहीं था कि आराध्या ऐसा कुछ करने वाली है। 12 साल की आराध्या का ये वीडियो देखकर सभी हैरान हैं और एक ने लिखा है, ''वह लगातार उसकी हरकतों को रोकने की कोशिश कर रही है... हर बार उसकी बेटी के लिए उसका व्यवहार अजीब होता है।''
एक ने लिखा, ''सब कुछ अस्थायी है लेकिन आराध्या का हेयर स्टाइल स्थायी है।'' एक का कहना था, ''वह अपने बच्चे को इस तरह देखकर खुश नहीं है..।'' एक ने लिखा, ''आज पता चला ये बोल भी सकती है।'' एक का का कहना था, ''यह सिर्फ मैं हूं या वह उसका माइक छीनने की कोशिश कर रही है?''
इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन को देखकर लग रहा है कि उनके लिए ये पूरी तरह से सरप्राइज था। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications