Aaradhya Bachchan ने कोर्ट में दी अर्ज, की मिसलीडिंग कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग

Aaradhya Bachchan High Court Petition: अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं कभी उनके स्कूल के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी वह पैप्स को रिएक्शन देती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो आराध्या बच्चन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
अराध्या ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
दरअसल आराध्या बच्चन ने अपनी हेल्थ से जड़ी गलत रिपोर्टिंग को लेकर कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है। इतना ही नहीं याचिका मिलते ही दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को नोटिस भी जारी किया है। बता दें कि अगली सुनवाई कोर्ट 17 मार्च को करेगी।
कोर्ट ने जारी किया नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2023 में ही आराध्या बच्चन के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी पर इसे तुरंत हटाने का आदेश दिया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं अब आराध्या बच्चन ने यह भी आरोप लगाया है कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी उनके हेल्थ के बारे में गलत जानकारियां सोशल मीडिया पर से अभी तक डिलीट नहीं की गई हैं। वहीं अब आराध्या की दूसरी याचिका के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी किया है। बता दें कि अब इस मामले पर कोर्ट 17 मार्च को सुनवाई करेगा।
क्या है मामला
दरअसल कुछ यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर आराध्या की हेल्थ को लेकर गलत जानकारी फैली थी। इसमें बताया गया था कि आराध्या बीमार हैं। जिसे देख आराध्या और बच्चन परिवार ने 2023 में कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसमें उन्होंने मांग की थी कि इस तरह के वीडियोज को तुरंत हटाया जाए। वहीं अभी तक मिसलीडिंग कंटेंट ना हटने पर दोबारा याचिका दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications