आराध्या बच्चन ने शाहरुख खान के बेटे संग किया जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर VIRAL हो रहा ये VIDEO

Aaradhya Bachchan dance with Shah Rukh Khan's son Video Viral: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाड़ली बेटी आराध्या बच्चन अभी सिर्फ 13 साल की हैं और उन्होंने अभी तक ना तो किसी फिल्म में काम किया है और ना ही वह किसी विज्ञापन में नजर आई हैं, लेकिन फिर भी उनकी पॉपुलेरिटी किसी बड़ी स्टार से कम नहीं है।
सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं आराध्या
जी हां, इंस्टाग्राम पर आराध्या बच्चन के हजारों की संख्या में फैन क्लब बने हुए हैं। जिस पर उनके आए दिनों नए पुराने वीडियो शेयर किए जाते हैं। चुकीं आराध्या इतनी पॉपुलर हैं कि उनके पुराने वीडियो भी चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में आराध्या बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल में नजर आ रही हैं। वह भी अकेले नहीं बल्कि कई स्टूडेंट के साथ डांस करती दिख रही हैं।
आराध्या और अबराम का डांस वीडियो वायरल
लेकिन इस भीड़ में भी आराध्या अपने खास दोस्त और शाहरुख खान के बेटे अबराम खान के साथ मस्ती करती नजर रही हैं साथ ही में वह खुलकर डांस भी करती नजर आ रही हैं। आराध्या और अबराम के उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। अबराम अभी 11 साल के हैं वहीं आराध्या 13 साल की हैं, लेकिन दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। दोनों साथ में स्कूल के फंक्शन में भी पार्ट लेते हैं और अबराम के साथ आराध्या ट्रिप पर भी जाती हैं।
आराध्या का ये वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि सोशल मीडिया पर आराध्या का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह सो क्यूट तो वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट इमोजी बनाकर वीडियो की तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications