आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या और पिता अभिषेक बच्चन संग शादी में किया जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर छाया VIDEO

Aaradhya bachchan dance with father Aaradhya and Abhishek: ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, कभी तो दोनों के तलाक की खबरें तेज हो जाती हैं तो कभी दोनों के अलग रहने की, लेकिन फिलहाल तो दोनों की एक वेडिंग फंक्शन से तस्वीरें वायरल हुई थीं। जहां कपल साथ में नजर आया था। दोनों ने साथ में मिलकर तस्वीरें खिंचवाई थीं।
सोशल मीडिया पर छाया अभिषेक-ऐश्वर्या का वीडियो
इन तस्वीरों को देख यह तो फैन्स को लगने लगा है कि तलाक की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं और कुछ नहीं। फिलहाल तो इन तस्वीरों के बाद ऐश-अभिषेक के थ्रोबैक शादी फंक्शन के भी वीडियो वायरल होने लगे हैं। जिन वीडियोज में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन शादी में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या संग डांस करते दिखे अभिषेक
जी हां, इस थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक ऐश्वर्या और आराध्या तीनों ही अभिषेक और प्रियंका की फिल्म दोस्ताना के गाने देसी गर्ल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों को इस तरह हंसता खेलता देख और साथ डांस करता देख फैन्स बेहद खुश हो गए हैं। भले ही यह वीडियो पुराना है, लेकिन यह वीडियो फैन्स को उम्मीद दे रहा है कि यह स्ट्रांग कपल अलग नहीं हो सकता।
वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-नजर ना लगे। तो वहीं दूसरे ने लिखा- ये एक परफेक्ट फैमिली है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप तीनों साथ में बहुत ही अच्छे लगते हो प्लीज कभी एक दूसरे से अलग मत होना। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications