'देसी गर्ल' सांग पर बेटी के साथ अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया जमकर डांस, देखिए VIDEO
बच्चन परिवार एक बार फिर से चर्चा में बना हुई है। इसकी वजह है अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का एक वीडियो, जो कि सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन देसी गर्ल सांग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प ये है कि वो अकेली नहीं बल्कि उनके साथ मां ऐश्वर्या राय बच्चन और पिता अभिषेक बच्चन भी जमकर डांस कर रहे हैं।
ये वीडियो एक शादी का है। आप देखेंगे कि इस वीडियो में सभी डांस फ्लोर पर खड़े हैं। जैसे ही गाना बजता है आराध्या डांस करने लग जाती हैं और अपनी बेटी को डांस करता हुआ देखकर ऐश्वर्या खुद को रोक नहीं पाती हैं। फिर क्या बेटी और वाइफ का साथ निभाते हुए अभिषेक बच्चन भी यहां पर डांस करने लग जाते हैं।

ऐश्वर्या अवनी बेटी को गले भी लगा लेती हैं। ये शादी ऐश्वर्या के परिवार से जुड़ी हुई है। ऐश्वर्या के चचेरे भाई श्लोका शेट्टी की शादी का ये वीडियो है। इसी के साथ कई तस्वीरें भीं हैं जहां पर बेटी आराध्या के साथ अभिषेक और ऐश्वर्या काफी खुश नजर आते हैं। ये वीडियो प्री- वेंडिग फंक्शन का बताया जा रहा है।
जिसमें आराध्या ने लाल रंग के लंहगे में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय ने सिल्वर रंग का लंहगा पहना हुआ है। आपको बता दें कि पिछले साल आराध्या बच्चन भी अपनी मां ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ कोरोना पॅजिटिव हो गई थीं। जिसे लेकर पूरा बच्चन काफी परेशान था। फिलहाल जल्द ही ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक एक साथ अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











