आराध्या ने बच्चन परिवार संग मनाया अपना जन्मदिन ? बेटी की पार्टी में दूर खड़े दिखे पिता अभिषेक, VIDEO VIRAL

Aaradhya Bachchan celebrate her 13th birthday with family: बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन का आज यानी की 16 नवंबर को जन्मदिन मनाया जाता है। आज आराध्या 13 साल की हो गई हैं। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर आराध्या के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें से इस वीडियो को देख लोग हैरान ही रह गए हैं।
बेहद पॉपुलर हैं अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या
आपको बता दें कि आराध्या बच्चन ने अभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा है वह सिर्फ 13 साल की हैं और इतनी कम उम्र में उनके हजारों की संख्या में फैन क्लब हैं। जिसपर आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं।
बच्चन परिवार संग आराध्या ने मनाया जन्मदिन!
वहीं आज आराध्या बच्चन के खास दिन यानी कि उनके 13वें जन्मदिन के मौके पर आराध्या के फैन पेज पर उनके बर्थडे का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। आराध्या का साथ उनकी मां ऐश्वर्या खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं उनकी दादी जया बच्चन दूसरी तरफ खड़ी दिख रही हैं और दादा अमिताभ बच्चन तो इस वीडियो में ही नजर नहीं आ रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी आराध्या के जन्मदिन पर भी पिता अभिषेक बच्चन दूर खड़े दिख रहे हैं। पार्टी में आराध्या की बुआ श्वेता बच्चन और कजिन नव्या और अगस्त्य भी नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि आराध्या के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कितना कुछ बदल गया है अब।


Click it and Unblock the Notifications