..................... Aaradhya Bachchan unseen birthday photos viral, Bachchan family not came, Aishwarya rai big announcement - Hindi Filmibeat

Aaradhya Bachchan के बर्थडे में शामिल नहीं हुआ बच्चन परिवार! तस्वीरें शेयर कर ऐश्वर्या राय ने की बड़ी घोषणा

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan unseen birthday photos viral: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों के बीच बीते दिन ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं।

आराध्या के अनसीन बर्थडे फोटोज
ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन अपने जन्मदिन की सुबह अपने नाना जी को प्रणाम करती नजर आती हैं। इसके बाद आराध्या की मां यानी कि ऐश्वर्या राय और उनकी मां वृंदा बेटी आराध्या को फूलों से भरा बुके देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के बाद आराध्या की पार्टी फोटो सामने आती है। जहां देखा जा सकता है कि आराध्या सिल्वर कलर का वनपीस आउटफिट पहनी नजर आ रही हैं।

आरध्या की वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें
इसी के साथ ही आराध्या लाइट मेकअप में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। तस्वीर में आराध्या और मां ऐश्वर्या राय का खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है। ऐश्वर्या आराध्या को किस करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही ऐश्वर्या ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन के लिए कस्टमाइज गुब्बारों से सजावट की गई है जिसपर लिखा है- अब आप आधिकारिक तौर पर टीनएजर हैं आराध्या।

शामिल नहीं हुआ बच्चन परिवार!
बता दें इन तस्वीरों में आराध्या ऐश्वर्या और उनकी मां नजर आ रही हैं, लेकिन इन तस्वीरों में ना तो बच्चन परिवार दिख रहा है और ना ही आराध्या के पिता अभिषेक बच्चन इतना ही नहीं ना ही बच्चन परिवार ने इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। इससे पहले आराध्या के जन्मदिन के मौके पर भी किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। यह देखकर ऐश्वर्या के फैन्स का दिल टूट गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X