'शर्म करो बच्ची है..' Aaradhya-Aryan की शादी की तस्वीरें देख भड़के लोग, Deepfake Video में सारी हदें पार!

Aaradhya Aryan Deepfake Wedding Video- सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियोज और तस्वीरें सामने आती हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होती हैं। कई तस्वीरें पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है लेकिन देखने में ये बिल्कुल सच्ची लगती हैं।
एआई के आने के बाद डीपफेक वीडियो और तस्वीरों का शिकार सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी या फिर स्टारकिड्स हो रहे हैं। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो देखकर शायद बच्चन परिवार को बिल्कुल अच्छा नहीं लगने वाला है।
इस वीडियो में आर्यन खान के साथ आराध्या बच्चन की शादी दिखाई गई है और दोनों दुल्हा दुल्हन की तरह सजे धजे नजर आ रहे हैं। ना सिर्फ आराध्या और आर्यन बल्कि कई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय को भी देखा जा सकता है।
जैसे ही ये वीडियो और तस्वीरें सामने आईं लोग भड़के हुए हैं और ऐसी हरकत करने वालों को लताड़ लगा रहे हैं। बता दें कि आराध्या बच्चन की उम्र 13 साल है और ऐसे में इस तरह की हरकत काफी निंदनीय है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ''हाँ अमिताभ बच्चन का परिवार है, कभी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेगी।'' एक ने लिखा, ''छोटी बच्ची है कुछ तो शर्म कर लो।'' एक ने लिखा, ''कुछ भी बेशर्मो, किसी के बारे में।'' एक ने लिखा, ''बच्चों को भी शामिल कर लो... वे बच्चे हैं.. उन्हें जीने दो... अगर तुम बहुत अच्छे हो तो ग्राफिक्स में नौकरी पाओ।'' एक ने लिखा, ''फेक है ये।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications