आराध्या की बर्थ डे पार्टी में केवल फैमिली मेंबर्स

आज बॉलीवुड की बेटी बी यानी आराध्या बच्चन पूरे एक साल की हो गयी है। उसका जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाया जायेगा लेकिन केवल पारिवारिक सदस्यों के साथ। यह कहना है कि आराध्या की मम्मी और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत मां ऐश्वर्या राय बच्चन का। हम चाहते हैं कि आराध्या को अपने पारिवारिक सदस्यों का स्नेह और आशीर्वाद मिले इसलिए हम पहला जन्मदिन केवल अपने फैमिली मैंबर्स के साथ ही मनायेंगे।

 Aishwarya Rai.
अपनी बेटी आराध्या को लेकर बेहद ही सजग रहने वाली ऐश ने इससे पहले भी अपनी बेटी को लोगों से दूर रखने की बात कही थी। ऐश ने मीडिया वालों से कहा था कि वो समझ सकती है कि मीडिया वालों का काम है फोटो खींचना और बाइट लेना लेकिन वो नहीं चाहती कि अभी से ही उनकी बेटी इन सारी चीजों का हिस्सा बनें। मैं भी एक मां हूं और हर मां अपनी बच्ची के लिए ऐसा ही सोचती है, उम्मीद है कि आप लोग मेरी बात समझ रहे होंगे।

आपको बता दें कि जब से ऐश की बेटी दुनिया में आयी हैं तब से ही लोग उसकी एक झलक पाने को बेताब है। हो सकता है कि मीडिया और लोगों से अपनी बेटी को दूर रखने के लिए ऐश ने आराध्या का बर्थडे फैमिली के साथ मनाने का फैसला किया हो। वैसे आपको बता दें कि अपने दादू के जन्मदिन पर ऐश की बेटी सबके सामने आयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X