'बाल के साथ दिमाग भी उड़ गया है क्या'- अनुपम खेर पर आप विधायक का विवादित बयान

By Varsha Verma

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह हर विषय पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं। समाजिक मुद्दों से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर वह अपने विचार रखते हैं। हाल में ही ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री ऋषि सुनक पर उन्होंने ट्वीट किया। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के एमएलए ने विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद आप नेता की सोशल मीडिया पर कई यूजर ने निंदा की।

दरअसल अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, लगभग 200 सालों की ग़ुलामी के बाद अगर आज एक भारतीय England का Finance Minister बन सकता है, तो दोस्तों कुछ भी हो सकता है!! जय हो।👏👏👍🇮🇳 #RishiSunak

anupam kher

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने विवादित टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, उनका जन्म हैंपशायर में हुआ, वह एक ब्रिटिश नागरिक हैं। वह इंडियन नहीं हैं। बाल के साथ दिमाग भी उड़ गया है क्या? नीचे लिख देते इसका क्रेडिट भी मोदी को जाता है।

सोशल मीडिया पर आप विधायक की इस टिप्पणी को बिल्कुल पंसद नहीं किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें खरी खरी सुननी पड़ी।

गौरतलब है कि हाल में ही भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सुनक को वित्त मंत्री चुना गया है। ये पहला मौका है जब ब्रिटेन में पहली बार किसी भारतवंशी को वहां की संसद में वित्त मंत्री का पद मिला हो।

हाल में ही सोशल मीडिया पर अनुपम खेर और एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बीच भी सरकार की नीतियों और सीएए को लेकर गहमागहमी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ ट्वीट्स किए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X