Aankhen 2- अमिताभ बच्चन के बाद फाइनल हो गईं जैकलीन फर्नांडीज! मचाएंगी धमाल
Recommended Video

अमिताभ बच्चन की धमाकेदार फिल्म आँखे 2 को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और ये भी पता चला था कि इसके लिए स्टार कास्ट की तलाश की जा रही है। अमिताभ बच्चन के अलावा इस फिल्म में लगभग सारे सितारे बदलने वाले हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म में लीडिंग लेडी की तलाश पूरी हो चुकी है और ये किरदार कोई और नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज निभाने वाली हैं।
गौरतलब है कि इस जैकलीन के नाम को लेकर फिलहाल किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना ये है कि इसके लिए कब ऐलान किया जाएगा।

साल 2002 में रिलीज हुई इस शानदार फिल्म मे बिग बी के अलावा अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा इस फिल्म में सुष्मिता सेन भी नजर आईं थीं।
अब चर्चा है कि फिल्म के लिए अभी तक सिर्फ अमिताभ बच्चन ही फाईनल हुए है और बाकी स्टार्स कास्ट के ऐलान के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल ने अंधों की भूमिका निभाई थी और एक बैंक डकैती को अंजाम दिया था।


Click it and Unblock the Notifications