दो बड़ी सीक्वल फिल्में.. 2018 धमाका.. लेकिन अक्षय कुमार हो गए OUT
कुछ फिल्में अचानक से सुर्खियां बनाती हैं और फिर अचानक ही खबरों से बाहर हो जाती हैं। इन्हीं फिल्मों में शामिल है आंखें 2 और हेरा फेरी 3। लगभग 2 सालों से इन फिल्मों के कास्ट पर ही काम किया जा रहा है। लेकिन अब तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है।
2018 ईद धमाका.. सलमान खान VS ऐश्वर्या राय.. जबरदस्त होगा CLASH
दोनों ही फिल्में.. आंखें और हेरा फेरी में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर रहे हैं। लेकिन बता दें, दोनों ही सीक्वल में फैंस को अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे। अक्षय कुमार ने खुद ही इन फिल्मों से दूरी बना ली.. क्योंकि फिलहाल वे कई प्रोजेक्ट्स में उलझे हुए हैं।

बहरहाल, इन दोनों ही फिल्मों में एक और नाम कॉमन है.. वह हैं ईशा गुप्ता, जो आखें 2 और हेरा फेरी 3 में दिखेंगी। ईशा गुप्ता ने हाल ही कंफर्म किया है कि दोनों फिल्में 2018 में फ्लोर पर आने वाली हैं। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। खबर है कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह अभिषेक बच्चन ने ली है।
यहां जानें आने वाली सीक्वल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications