#Poster: 15 साल बाद, अक्षय की फिल्म का सीक्वल...आज होंगे सारे खुलासे
काफी दिनों से गपशप गली में चर्चा थी अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म आंखें के सीक्वल को लेकर। विपुल शाह की आंखें ने फैन्स को काफी इंटरनटेन किया था और ये फिल्म शानदार थी। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की ट्यूनिंग भी ज़बर्दस्त थी।
फिल्म के सीक्वल का पहला पोस्टर आ चुका है लेकिन इसमें अमिताभ बच्चन की आंखें हैं और तीन लोगों की परछाई। पर ये तीन लोग कौन है, इसका खुलासा आज होना है। अनीस बज़्मी ने वेलकम बैक के दौरान बताया था कि आंखें सीक्वल पर काम चल रहा है। लेकिन अभी तक फिल्म के लिए कोई चेहरा फाइनल नहीं हुआ।

पर आज फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। कुछ समय पहले आंखें के सीक्वल के लिए शाहिद कपूर और कैटरीना कैफ को फाइनल करने की खबरें उड़ी थीं। इसके अलावा फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अमिताभ बच्चन के मुख्य भूमिका में होने की चर्चा थी।
अनीस बज़्मी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन के बिना आंखे नहीं बन सकती। इसके अलावा भी 3 एक्टर्स हैं जिनके बारे में सारा खुलासा 17 अगस्त को हो जाएगा। आंखें 3 अंधों की कहानी थी जो सुष्मिता सेन की ट्रेनिंग में एक बैंक लूटते हैं और उन्हें मजबूर करते हैं अमिताभ बच्चन। अब देखना है कि फिल्म का सीक्वल कैसा होगा।
वैसे हाल ही में कई आने वाली फिल्मों के पोस्टर और ट्रेलर ने उन फिल्मों के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दिया -
क्रैक
अक्षय कुमार की इस फिल्म के बारे में किसी को फिलहाल कुछ नहीं पता। बस फिल्म को नीरज पांडे बना रहे हैं और फिल्म 15 अगस्त 2017 में रिलीज़ होगी।
ट्यूबलाइट
जब से सलमान खान की ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर आई है और सलमान खान वर्दी में दिख गए हैं, फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
जॉली एलएलबी 2
पहले तो अक्षय कुमार का लुक फिल्म में इतना मज़ेदार है कि इसे देख कर मज़ा आ गया।
जॉली एलएलबी का पोस्टर भी उतना ही शानदार और मज़ाकिया था।
फ्रीकी अली
फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हैं। जितना मज़ेदार इसका ट्रेलर था उतना ही शानदार फिल्म का हर पोस्टर
एम एस धोनी
जब से सुशांति सिंह राजपूत की धोनी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है फैन्स उनके लुक को देखकर , उनके स्टाइल को देखकर फिल्म का इंतज़ार ही नहीं कर पा रहे हैं।
काबिल
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की साथ में कुछ तस्वीरें देख, फैन्स बस बेसब्री से जनवरी 2017 का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications



















