#Clash: "दीवाली 2017 पर केवल हमारी फिल्म रिलीज़ होगी...कोई टक्कर नहीं"
आंखें 2 को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं और अब फिल्म के डायरेक्टर गौरांग दोषी ने फिल्म की रिलीज़ पर और गोलमाल 4 से होने वाले क्लैश पर बात की है।
गपशप गली में काफी समय से अक्षय कुमार की आंखे सीक्वल को लेकर काफी चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म बन रही है जबकि कुछ का कहना है कि फिल्म का अनाउंसमेंट केवल फाइनेंसर ढूंढने के लिए नाटक है। और फिल्म बन ही नहीं रही है।
लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर गौरांग दोषी का कहना है कि फिल्म बन रही है और दीवाली 2017 पर बिना किसी क्लैश के रिलीज़ हो रही है। गौरतलब है कि पहले फिल्म दीवाली 2017 पर गोलमाल अगेन के साथ क्लैश हो रही थी।

बॉलीवुड में अफवाहों का बाज़ार हमेशा ही गर्म रहता है। आंखे 2 का नाम ना लेने की शर्त पर कहा जा रहा है कि इस सुपरस्टार सीक्वल बड़े बड़े नाम के साथ अनाउंस तो की गई है पर वास्तव में फिल्म नहीं बन रही है। दरअसल, फिल्म बनाने का कभी प्लान ही नहीं था।
[सुपरफास्ट बन रही है अक्षय कुमार की 'डिब्बाबंद' फिल्म!]
हालांकि फिल्म से कई ए लिस्ट एक्टर्स का नाम जुड़ा है और बड़े ज़ोर शोर से इस मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट के मुहुर्त को भी रखा गया था। इवेंट पर काफी मीडिया मौजूद थी। लेकिन ये सब दिखावा है। केवल फिल्म के लिए फाइनेंसर जुगाड़ करने का।
वैसे गौरांग दोषी की मानें तो फिल्म मार्च में फ्लोर पर जा रही है और 2017 की सीक्वल स्पेशल लिस्ट में शामिल हो रही है-


Click it and Unblock the Notifications











