आंखे 2: एक और धमाकेदार सीक्वल Final, अमिताभ बच्चन के साथ जल्द फ्लोर पर आएगी फिल्म
अमिताभ बच्चन अपनी सुपरहिट फिल्म आंखे 2 के लिए एक बार फिर से चर्चा में है और खबर है कि बहुत जल्दी इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी। 2002 में रिलीज हुई इस शानदार फिल्म मे बिग बी के अलावा अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा इस फिल्म में सुष्मिता सेन भी नजर आईं थीं। अब चर्चा है कि फिल्म के लिए अभी तक सिर्फ अमिताभ बच्चन ही फाईनल हुए है और बाकी स्टार्स कास्ट के ऐलान के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
बात करने पर पता चला कि इसी पर चर्चा चल रही है लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। पहली फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी इस फिल्म के निर्देशक होंगे और इसके निर्माता सुनील लुल्ला और तरुण अग्रवाल होंगें।

खबर है फिल्म इस बार इंडिया में नहीं बल्कि विदेश में शूट की जाएगी जिसके लिए लंदन में सही लोकेशन की तलाश चल रही है। इसके लिए लंदन के अलावा जॉर्जिया में भी एक कसीनो बुक किया गया है जहां इसकी शूटिंग होनी है।
अगर आपको याद हो तो बता दें कि अनीस बज्मी ने इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान 2 साल पहले ही कर दिया था लेकिन इतना समय लग गया। फिल्म अगले साल किसी भी समय शुरु हो सकती है। देखिए कुछ शानदार सीक्वल्स की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











