सिंबा का पहला गाना 'आंख मारे' रिलीज- रणवीर सिंह, सारा और गोलमाल टीम का धमाल
90s के सुपरहिट गाने आंख मारे ओ लड़का आंख मारे पर रणवीर सिंह, सारा अली खान और गोलमाल टीम जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। जी हां, सिंबा का पहला गाना रिलीज हो चुका है। जिसकी कोरियोग्राफी गणेश आचर्या करने वाले हैं। जाहिर है यह गाना फिल्म को और भी धमाकेदार बना देगा। गाने को रिमिक्स करने की जिम्मेदारी तनिष्क बागची को दी गई है।
बता दें, यह गाना ओरिजनल फिल्म तेरे मेरे सपने का है, जहां अरशद वारसी और सिमनर एक दूसरे के साथ नजर आए थे। उस वक्त यह गाना हर युवाओं की फेवरिट बन चुका था। गली मुहल्लों में सबने इसे खूब सुना है। लिहाजा, सिंबा को भी इससे फायदा जरूर मिलेगा।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यानि की शाहरुख की जीरो से ठीक एक हफ्ते बाद। कोई शक नहीं कि दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है।
यहां देंखे सिंबा का पहला गाना- आंख मारे ओ लड़का आंख मारे-


Click it and Unblock the Notifications