'अतरंगी रे' निर्देशक आनंद एल राय हुए कोरोना पॉजिटिव- अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष के साथ कर रहे थे शूटिंग
फिल्ममेकर आनंद एल राय ने सोशल मीडिया के जरीए जानकारी दी है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। निर्देशक अभी क्वारंटीन पर हैं। बता दें, आनंद एल राय पिछले दिनों अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ फिल्म 'अंतरंगी रे' की शूटिंग कर रहे थे। हाल ही में धनुष के साथ उन्होंने एक शेड्यूल खत्म किया, जिसके बाद फिल्म की टीम ने एक छोटा सा जश्न मनाया था।
इस जश्न में आनंद एल राय, धनुष और सारा अली खान भी मौजूद रहे थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। जाहिर है अब जबकि निर्देशक कोरोना पॉजिटिव हैं.. सभी कलाकारों और फिल्म की क्रू को कोरोना टेस्ट कराना होगा।

आनंद एल राय ने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर देते हुए लिखा- मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं सभी को इस बात की जानकारी देना चाहता हूं कि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहा और मेरी तबीयत सही है। सरकारी आदेश अनुसार मैं क्वारंटीन पर हूं। हाल में जो कोई भी मेरे संपर्क में आए हैं, खुद को क्वारंटीन कर लें और सरकारी प्रोटोकॉल को फॉलो करें। सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद।
सभी फैंस और चाहने वाले निर्देशक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें, आनंद एल राय की पिछली फिल्म 'जीरो' थी, जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थे। वहीं, अब 2021 में वो अतंरगी रे के साथ आ रहे हैं। जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications