जीरो: शाहरुख खान के रोल को लेकर आनंद एल राय का खुलासा बोले अब तक का..
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय काफी ज्यादा बिजी है और उसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म जीरो जो कि अपने शुरुआती समय से ही सुर्खियों में है। इसका एक कारण ये भी है कि शाहरुख खान एक ऐसा रोल कर रहें है जो उन्होने कभी भी नहीं किया है और ये उनके लिए काफी ज्यादा मुश्किल रोल है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने इंसान का रोल कर रहें है जो काफी ज्यादा दिलफेंक भी है।
इस बारे में फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय का कहना है कि शाहरुख खान इसके लिए काफी मेहनत कर रहें है और उनकी जिंदगी का ये सबसे मुश्किल किरदार है।

इसके चलते वो एक भी शॉट या सीन में गलती नहीं कर रहें है और काफी ध्यान से शूट कर रहें है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आने वाली है।
फिल्म के दो टीजर रिलीज हो चुके है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे और इसको देखने के बाद फिल्म देखने की तमन्ना भी बड़ गई है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर तब और चर्चाएं शुरु हो गईं..
जब फिल्म को लेकर सलमान कान के कैमियो की बात सामने आई थी। सलमान खान इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कुछ समय के लिए स्क्रीन पर नजर आएंगे और वो सीन काफी ज्यादा अच्छा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications