''शाहरुख खान के साथ काम करके मैं बेहद खुश हूं- ज़ीरो एक खास फिल्म है ''

सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही उनकी आगामी फिल्म जीरो का ट्रेलर भी आज लांच होने वाला है। ऐसे मौके पर फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि जीरो बेहद खास फिल्म है। शाहरुख खान और जीरो जैसी फिल्म से जुड़कर मैं बेहद खुश हूं। यह फिल्म मेरे दिल के करीब है।

Happy B'Day शाहरुख खान: मन्नत के बाहर फैंस की दिवानगी और बेशुमार प्यार

जीरो के बारे में बात करते हुए आनंद एल राय ने कहा, जीरो जैसी फिल्म पर काम करने का अनुभव शानदार रहा है। यह तीन अधूरे लोगों की कहानी है और किस तरह वह अपने अधूरेपन को सेलिब्रेट करते हुए जिंदगी की कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस फिल्म में सभी के लिए कुछ है.. जो कहीं ना कहीं अपने हिसाब से अधूरे हैं। साथ ही मैं खुश हूं कि फिल्म का ट्रेलर शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज किया जा रहा है।

Aanand L Rai

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म पर शाहरुख खान ने कहा- जीरो बहुत ही दिलचस्प और अलग तरह की फिल्म है। यह मेरे दिल के करीब है। फिल्म के किरदार काफी अलग हैं.. लेकिन फिर भी दर्शक उनसे सीधा जुड़ पाएंगे। आनंद एल राय ने एक नई दुनिया बनाने की कोशिश की है। मैं फैंस के बीच फिल्म का ट्रेलर लांच करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।

वहीं, फिल्म की दोनों एक्ट्रेस भी ट्रेलर लांच को लेकर काफी उत्साहित हैं। अनुष्का शर्मा ने कहा, जीरो जैसी बेहतरीन प्रोजेक्ट कर काम करना शानदार रहा। जीरो में जितना दिख रहा है, उससे भी बढ़कर बहुत कुछ है। वहीं, कैटरीना ने खुशी जताते हुए कहा, मैं ट्रेलर पर दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। हम सबने ऐसा किरदार निभाया है.. जैसा आज तक कभी सोचा भी नहीं था। यह काफी स्पेशल है।

बता दें, जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। आनंद एल राय ने कहा कि हर इंसान में एक अधूरापन होता है.. मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. मैं ज़ीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X