खलनायक बनेंगे आमिर ख़ान

By Bbc
खलनायक बनेंगे आमिर ख़ान

आमिर ख़ान ने फ़ना में एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता आमिर ख़ान एक बार फिर नकारात्मक भूमिका में नज़र आने वाले हैं.

यशराज फ़िल्म्स की धूम-3 में आमिर ख़ान खलनायक की भूमिका निभाएँगे.

एक बयान जारी करके आमिर ने इसकी पुष्टि की है. फ़िल्म धूम में जॉन अब्राहम ने खलनायक की भूमिका निभाई थी तो धूम-2 में ऋतिक रोशन को खलनायक की भूमिका मिली थी.

अब यशराज फ़िल्म्स ने धूम-3 में नकारात्मक भूमिका के लिए आमिर ख़ान में आस्था दिखाई है. अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा अपनी-अपनी भूमिका करेंगे.

इससे पहले आमिर ख़ान ने यशराज फ़िल्म्स की फ़िल्म फ़ना में आतंकवादी की भूमिका निभाई थी.

अपने बयान में आमिर ख़ान ने कहा है, "यशराज फ़िल्म्स के साथ एक बार फिर काम करना सुखद है. धूम सिरीज़ बहुत अच्छी फ़िल्म है. ये काफ़ी मनोरंजक है. जब भी मैं धूम का थीम म्यूज़िक सुनता हूँ, मेरे पैर अपने-आप थिरकने लगते हैं."

यश चोपड़ा ने भी धूम सिरीज़ के साथ आमिर के जुड़ने पर काफ़ी ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा है कि आमिर के जुड़ने से धूम सिरीज़ के साथ एक स्टार पावर जुड़ रहा है.

इस फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं, जबकि इस फ़िल्म के निर्देशक हैं विजय कृष्ण आचार्य. फ़िल्म की शूटिंग इस साल के आख़िर में शुरू होगी और अगले साल यानी वर्ष 2012 के क्रिसमस तक इस फ़िल्म को रिलीज़ किए जाने की उम्मीद है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X