कुछ डरे से हैं इन दिनों आमिर ख़ान

By Jaya Nigam
कुछ डरे से हैं इन दिनों आमिर ख़ान

आमिर ख़ान की नई फ़िल्म 'धोबी घाट' अगले साल जनवरी में रीलीज़ हो रही है.

आमिर ख़ान के फ़ैन्स भले ही उनकी हर नई फ़िल्म को लेकर उत्साहित होते हैं, लेकिन ख़ुद आमिर इन दिनों अपनी अगली रिलीज़ ‘धोबी घाट’ को लेकर थोड़े डरे हुए हैं.

आमिर कहते हैं, “मुझे ये डर है कि ‘धोबी घाट’ आम लोगों को पसंद नहीं आएगी. ये फ़िल्म काफ़ी हटके है. ये उन लोगों के लिए है जो जज़्बाती और संवेदनशील हैं और जिन्हें सिनेमा की समझ है. अगर मुझे इसे कोई लेबल देना हो तो मैं कहूंगा कि ये एक आर्ट फ़िल्म है, मुख्यधारा की फ़िल्म नहीं है.”

फ़िल्म का निर्देशन आमिर की पत्नी किरण राव ने किया है और ये इक्कीस जनवरी 2011 को रिलीज़ हो रही है.

किसी भी और कलाकार की ही आमिर ख़ान को उम्मीद है कि लोगों को ये फ़िल्म पसंद आई है.

आमिर कहते हैं, “मुझे लगता है कि ये मेरे प्रोड्क्शन हाउस की आजतक की सबसे बेहतर फ़िल्म है. मेरी पत्नी किरण ने जिस तरह की फ़िल्म बनाई है, मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं. मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित और ख़ुश हूं.”

वैसे ‘धोबी घाट’ टोरंटो सहित कई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तारीफ़ बटोर चुकी है.

आमिर ख़ान ने ये बात हाल ही में फ़िल्म ‘पीपली लाइव’ के डीवीडी लॉन्च के मौके पर कही.

‘पीपली लाइव’ आमिर ख़ान ने प्रोड्यूस की है और इसका निर्देशन अनुषा रिज़वी ने किया है. फ़िल्म ऑस्कर्स में भारत की आधिकारिक एंट्री है.

चर्चा थी कि अनुषा रिज़वी फ़िल्म का ऑस्कर्स में प्रचार नहीं करना चाहती हैं.

अनुषा के इस रवैये के बारे में कोई भी टिप्पणी से इंकार करते हुए आमिर कहते हैं, “ हर व्यक्ति का अपना नज़रिया होता है और अनुषा की अपनी राय है. लेकिन मैंने अपनी तरफ़ पूरी कोशिश की है कि बतौर प्रोड्यूसर मैं अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाऊं. मेरी ये ज़िम्मेदारी आगे भी रहेगी और मैं उसे निभाऊंगा. इतनी अच्छी फ़िल्म बनी है इसलिए मेरी कोशिश रही है कि मैं इसका संदेश ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों तक पहुंचाऊं.”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X