लीजेंड ऑफ आम आदमी पार्टी में आमिर खान, आप को नोटिस

aamir khan.aap
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान के लिए आम आदमी पार्टी यानी आप ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। आमिर खान की ओर से चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी गई है। इस चिट्ठी में आमिर खान ने लिखा है कि आप पार्टी की ओर से उनकी इजाजत के बिना सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी फोटोग्राफ का प्रयोग किया जा रहा है। कई लोगों की ओर से जब ऐसी बातें की जाने लगीं कि एक सामाजिक अभियान के तहत आमिर आप पार्टी की समर्थन कर रहे हैं तो आमिर का ध्‍यान इस तरफ गया। आमिर के मुताबिक यह गलत है और वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का एंडोर्समेंट नहीं कर रहे हैं।

पढ़ें- पब्लिसिटी स्टंट था अरविंद केजरीवाल पर इंक अटैक!

आप पार्टी के कई उम्‍मीदवारों की ओर से ट्विटर पर एक ऐसी तस्‍वीर का प्रयोग धड़ल्‍ले से किया जा रहा है जिससे ऐसा लगता है कि आमिर खान आप पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आमिर खान इस बात से खुश नहीं है कि लोगों में इस तरह का गलत संदेश जा रहा है। हालांकि आमिर खान शुरुआत से ही लोगों को वोट जरूर करने के लिए अपील करते आ रहे हैं लेकिन वह किसी खास पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं।

आमिर की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई इस चिट्ठी में लिखा गया है वह इस पर तुरंत कोई कार्रवाई करे क्‍योंकि पार्टी की ओर से ऐसा उनकी मंजूरी के बिना किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आमिर नहीं चाहते हैं कि उनके नाम का इस तरह से दुरुपयोग किया जाए। आमिर के प्रवक्‍ता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि आमिर ने पहले दिन से ही इस बात को साफ कर दिया है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी को एंडोर्स नहीं करते हैं। न ही वह कैंपेनिंग या फिर समर्थन के जरिए किसी खास राजनीतिक पार्टी के पक्ष में कुछ बोलेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X