अमिताभ - शाहरूख के बाद आमिर का खइके पान बनारस वाला

मुंबई। नहीं अगर आप सोच रहे हैं कि आमिर ने भी अमिताभ - शाहरूख के बाद खइके पान बनारस वाला गाने वाले हैं तो ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल आमिर ने पीके की शूट की है खइके पान बनारस वाला।

नहीं समझे का रे भइया। अरे हमरे पीकेवा ने पिच्चर में चाबा है पान। एगो, दू ठो नहीं एक दिन में पूरे 65।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान पर्दे पर अपने किरदारों को वास्तविक दिखाने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'पीके' के लिए भी कुछ ऐसा ही किया आमिर ने इसके लिए एक दिन में 50 से 60 पान खाए।
आमिर ने बताया, 'मुझे पान खाने की आदत नहीं है, लेकिन इस फिल्म में अपने किरदार के लिए मैंने 50 से 60 पान खाए। हम सेट पर एक पानवाला रखा करते थे।'

आमिर ने फिल्म के बारे में कहा, 'राजकुमार की अन्य फिल्मों की तरह इसमें भी एक जबर्दस्त संदेश होगा. यह मेरे करियर की सबसे मुश्किल भूमिका है। मैं इस फिल्म में अपने किरदार की वजह से मुश्किल से सो पाया।' उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा नहीं बता सकता, क्योंकि फिल्म की कहानी खुलकर सामने आ जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X