धूम 3 की शूटिंग के लिए आमिर अपने बेटे आज़ाद संग अमेरिका रवाना हुए
मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चे पैदा होते ही सैलिब्रिटी का खिताब हासिल कर लेते हैं पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या की एक झलक के लिए मीडिया को तरसा दिया और अब आमिर खान भी कुछ ऐसा ही करते दिखे मुंबई एयरपोर्ट पर जहां वो अपनी पत्नी किरण राव और आठ महीने के बेटे आज़ाद के साथ अमेरिका जाने के लिए आए थे।
आमिर खान ने अपने बेटे आजाद को इस तरह सावधानीपूर्वक पकड़ रखा था कि कोई भी उसकी तस्वीर ले पाने में सफल ना हो सका। आज़ाद का जन्म पिछले साल दिसम्बर माह की एक तारीख को हुआ था और ये किरण राव और आमिर का पहला बेटा है। आमिर ने अपने अंकल और मशहूर स्वतंत्रता सेनानी 'मौलाना अबुल कलाम आजाद' के नाम पर अपने बेटे का नाम आजाद रखा है।

ज्ञात हो कि अमेरिका में इस वक्त 'धूम 3' की शूटिंग चल रही है और आमिर 'धूम 3' में कैटरीना कैफ के साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा हैं। इस साल आमिर वैसे ही काफी व्यस्त रहे क्योंकि साल में सिर्फ एक प्रोजेक्ट करने वाले आमिर इस साल एक साथ तीन प्रोजेक्ट कर रहे थे। पहला उनका टीवी रियेलिटी शो 'सत्यमेव जयते', दूसरी उनकी फिल्म 'तलाश' और तीसरी 'धूम 3'।
पहले 'सत्मेव जयते' के चलते आमिर की फिल्म 'तलाश' की रिलीज लेट हो गई और उसके बाद 'धूम 3' की शूटिंग। लेकिन अब सत्यमेव जयते के खत्म हो जाने के बाद आमिर ने अपना पूरा फोकस 'धूम 3' और तलाश पर करने की सोची है। और इसीलिए वो अब 'धूम 3' की शूटिंग के लिए अमेरिका जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications