शाहरूख की रॉ वन सफल होः आमिर

आमिर ने कहा है कि मेरी सारी शुभ कामनाएं रॉ वन की पूरी टीम के साथ है, जिन्होंने दिन रात एक कर दिया है इस फिल्म के लिए। शाहरूख ने इस फिल्म के लिए काफी पैसा लगाया है मैं उम्मीद करता हूं कि इस टीम की मेहनत बेकार ना जाए यह फिल्म लोगों को पसंद आए।
इस फिल्म में शाहरूख पहली बार सुपर हीरो के किरदार में नज़र आएंगे जिनके किरदार का नाम इस फिल्म में जी वन है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन रॉ वन का किरदान निभाया है। बताया जाता है कि इस फिल्म में वो सब दिखाया जाएगा जैसा किसी भी बॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखाया गया है।
इस फिल्म को सफल बनाने के लिए शाहरूख ने काफी मेहनत की है चाहे वो फिल्म की तकनीक हो या फिर इसका प्रमोशन। इस फिल्म से शाहरूख के इमोशन जुड़ गये हैं उनका कहना है कि इस फिल्म में मैंने एक पिता और बेटे के रिलेशन को समझाने की भी कोशिश की है क्योंकि मैं खुद भी दो बच्चों का पिता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











