धूम 3 का प्रमोशन बिग बॉस में नहीं होगा- आमिर खान!

आजकल टीवी शो पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए हर एक स्टार आता है। फिर चाहे वो रोमांटिक किंग शाहरुख खान हों या फिर सन्नी पाजी। हर किसी को टीवी शो की पॉपुलैरिटी के बारे में पता है इसलिए वो अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताने के लिए इन टीवी शो में आते हैं। लेकिन आमिर खान हमेशा से ही सबसे अलग रहने में और कुछ हटकर करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए वो टीवी शो पर अपनी फिल्म प्रमोट करने वाले स्टार्स की भीड़ में शामिल नहीं होंना चाहते। आमिर खान ने ये बात कही हाल ही में अपनी फिल्म धूम 3 के सॉंग लॉंच पर। आमिर खान ने कहा कि वो धूम 3 का प्रमोशन बिग बॉस या फिर किस भी टीवी शो पर जाकर नहीं करेंगे।

आमिर खान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम धूम 3 का प्रमोशन करेंगे ही नहीं। हम फिल्म का प्रमोशन बहुत एग्रेसिव तरीके से करेंगे लेकिन फिल्म को प्रमोट करने हम इस तरह से टीवी शो पर नहीं जाएंगे। आमिर खान ने ये बात तब कही जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वो धूम 3 के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस में जाएंगे। इसपर आमिर ने कहा हम किसी भी टीवी शो पर जाकर धूम 3 का प्रमोशन करेंगे। आदित्य चोपड़ा ने हमसे एक ही बात कही है कि लेस इस मोर यानी कम ही बेहतर है। तो हम फिल्म का कम लेकिन एग्रेसिव प्रमोशन करेंगे।

आमिर खान ने ये भी कहा कि ये फैसला उनका भी है और साथ ही फिल्म की पूरी प्रोडक्शन टीम का भी। आमिर खान ने कहा कि हमेशा की तरह उन्होंने धूम 3 की शूटिंग के दौरान भी काफी सारे सजेशन्स दिये लेकिन उनके सजेशन्स इस बार माने नहीं गये हैं। आमिर खान जैसा कि सभी जानते हैं कि हमेशा अपने काम में परफेक्शन की तलाश करते हैं। हमेशा अपनी हर फिल्म और हर एक प्रोजक्ट के दौरान आमिर हर एक चीज में परफेक्शन के चलते काफी सारे बदलाव भी कराते हैं। लेकिन ये तो आश्चर्य की बात है कि धूम 3 में आमिर के सजेशन्स को माना नहीं गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X